Hot News

वॉलीबॉल टूर्नामेंट में नरही की टीम विजयी

कोईलवर.

कोईलवर स्थित 114वीं आरएएफ बटालियन मुख्यालय के स्पोर्ट्स मैदान में “एक हिंदुस्तान श्रेष्ठ हिंदुस्तान ” अभियान के अंतर्गत वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया. “एक हिंदुस्तान श्रेष्ठ हिंदुस्तान ” अभियान की भावना को प्रोत्साहित करने एवं नागरिकों के साथ संबंधों को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से 114 रैपिड एक्शन फोर्स द्वारा इस वॉलीबॉल मैच का आयोजन सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया. इस आयोजन में कोईलवर तथा आसपास के क्षेत्र के टीमों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और स्पोर्ट्स भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया. साथ ही सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे का भी परिचय दिया. इधर आयोजित टूर्नामेंट में आरएएफ की टीम के साथ नागरिकों की ओर से कोईलवर नरही समेत अन्य टीमों ने हिस्सा लिया. टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में सभी टीमों और खिलाड़ियों ने बेहतर स्पोर्ट्स का परिचय दिया. इधर सभी टीमों के बीच हुए मुकाबले में नरही की टीम ने सभी टीमों को हराकर विजय पायी. विजयी टीम को आरएएफ की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post वॉलीबॉल टूर्नामेंट में नरही की टीम विजयी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top