Washington Post Lays Off : कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर भी वॉशिंगटन पोस्ट में हुई बड़े पैमाने की छंटनी से प्रभावित हुए हैं. बताया जा रहा है कि इस हफ्ते अखबार ने अपने न्यूजरूम के करीब एक-तिहाई कर्मचारियों को निकाल दिया. अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस के स्वामित्व वाले इस अखबार ने स्पोर्ट्स डेस्क बंद कर दिया है, कई विदेशी ब्यूरो समेट दिए हैं. साथ ही किताबों की कवरेज भी खत्म कर दी है. इससे अखबार का कामकाज काफी घट गया है.
A bad day pic.twitter.com/cIX8rIjJPu
— Ishaan Tharoor (@ishaantharoor) February 4, 2026
अंतरराष्ट्रीय मामलों पर वरिष्ठ कॉलम लिखने वाले ईशान थरूर ने सोशल मीडिया के जरिए वॉशिंगटन पोस्ट से अपनी विदाई की पुष्टि की है. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस छंटनी में पोस्ट के करीब 800 पत्रकारों में से 300 से ज्यादा को नौकरी से हटाया गया. एक पोस्ट में ईशान ने न्यूजरूम की एक तस्वीर साझा की, जिसमें अखबार का मशहूर स्लोगन “Democracy Dies in Darkness” दिखाई दे रहा है. उन्होंने इसके साथ बस इतना लिखा, “आज का दिन बुरा है.” बाद में इस पोस्ट को उनके पिता ने भी रीशेयर किया.
I have been laid off today from the @washingtonpost, along with most of the International staff and so many other wonderful colleagues. I’m heartbroken for our newsroom and especially for the peerless journalists who served the Post internationally — editors and correspondents…
— Ishaan Tharoor (@ishaantharoor) February 4, 2026
इसके बाद ईशान ने खुद छंटनी पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा- उन्हें वॉशिंगटन पोस्ट से आज नौकरी से हटा दिया गया है. उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल डेस्क के ज्यादातर स्टाफ और कई शानदार साथी भी इस फैसले से प्रभावित हुए हैं. इसे निजी तौर पर बहुत दुखद बताते हुए ईशान ने कहा कि उन्हें अपने न्यूजरूम और खासकर पोस्ट के लिए दुनिया भर में काम करने वाले बेहतरीन पत्रकारों के लिए गहरा दुख है.
The post वॉशिंगटन पोस्ट की छंटनी में शशि थरूर के बेटे ईशान की नौकरी गई appeared first on Naya Vichar.
