Hot News

व्रत में तैयार करें साबूदाना वड़ा, निशा मधुलिका ने बताई रेसिपी 

Sabudana Vada Recipe: व्रत में साबूदाना से तरह-तरह की चीजों को बनाया जाता है. इससे खिचड़ी, खीर, पराठा या हलवा तैयार किया जाता है. अगर आप इन सब चीजों से हटकर कुछ अलग डिश बनाना चाहते हैं तो साबूदाना वड़ा बना सकते हैं. साबूदाना वड़ा को आप स्नैक्स के तौर पर ले सकते हैं. आइए जानते हैं साबूदाना वड़ा बनाने की रेसिपी. 

साबूदाना वड़ा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • साबूदाना – 1 कप 
  • मूंगफली- आधा कप
  • आलू- 4
  • जीरा -1 टीस्पून 
  • हरी मिर्च -1 टीस्पून (बारीक कटी हुई)
  • अदरक- 1 टीस्पून (कद्दूकस किया हुआ)
  • सेंधा नमक- स्वादानुसार
  • काली मिर्च- आधा टीस्पून (कुटी हुई)
  • नींबू का रस- 1 टीस्पून
  • चीनी- 1 टीस्पून
  • हरा धनिया- 2-3 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)
  • तेल तलने के लिए

साबूदाना वड़ा को कैसे तैयार करें? 

  • साबूदाना वड़ा बनाने के लिए आप एक कटोरे में साबूदाना को लें. इसे आप 2 बार धो लें. इसके बाद इसमें तीन चौथाई पानी को डाल दें. ज्यादा पानी नहीं डालें नहीं तो साबूदाना चिपचिपा हो जाएगा. इसे आप 6 घंटे तक छोड़ दें.
  • अब आप भुने मूंगफली को दरदरा पीस लें. इसके बाद उबले आलू को कद्दूकस कर लें. 
  • अब एक बड़े बर्तन में साबूदाना, आलू और मूंगफली का पाउडर डाल दें. फिर इसमें जीरा, हरी मिर्च, अदरक और सेंधा नमक को डाल दें. काली मिर्च का पाउडर, नींबू का रस और पिसी हुई चीनी को मिला दें. 
  • अब आप धनिया पत्ती डालकर सभी चीजों को मिला लें. 
  • हाथ पर थोड़ा तेल लगा लें और मिश्रण को गूंथ लें. अब मिश्रण से छोटा-छोटा हिस्सा लें और गोल करके चिपटा कर लें. इसे 10 से 15 मिनट तक के लिए खुले में छोड़ दें. 
  • अब पैन में तेल डाल दें. इसमें आप वड़े को डाल दें. इन्हें तुरंत न पलटें. 2 से 3 मिनट तक पकने दें फिर पलटकर दूसरी तरफ से पका लें. मीडियम हाई फ्लेम पर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक पका लें. फिर प्लेट में निकाल लें. साबूदाना वड़ा को आप व्रत वाली हरी चटनी के साथ सर्व करें. 

यह भी पढें: Navratri Vrat Recipe of Kuttu Ki Puri:  व्रत के लिए एकदम लाइट और स्वादिष्ट रेसिपी

यह भी पढें: Navratri Fast Recipe of Dahi Aloo: व्रतवाले दही आलू बनाना है बेहद आसान, नोट करें ये रेसपी

The post व्रत में तैयार करें साबूदाना वड़ा, निशा मधुलिका ने बताई रेसिपी  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top