Hot News

शंभुगंज में पहली पत्नी के रहते की दुसरी शादी, थाना में की शिकायत

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के करसोप गांव के युवक ने शादी के 8 साल बाद भी जब कोई संतान नहीं हुआ तो उन्होंने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर लिया. पहली पत्नी द्वारा थाना में पति के खिलाफ शिकायत की गयी है. जानकारी के अनुसार करसोप गांव के प्रमोद दास के पुत्र मिथलेश कुमार दास की शादी वर्ष 2017 में मेहरपुर गांव के सग्गन दास के पुत्री अनीता कुमारी से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी. शादी के 8 साल बाद भी जब अनिता कुमारी से कोई संतान नहीं हुआ तो अनीता के पति मिथिलेश कुमार दास ने दूसरी शादी कर ली और दूसरी शादी करने के बाद अपनी नई नवेली पत्नी को खरोदा गांव में अपने बहन के घर पहुंचा दिया. घटना के बाद मिथिलेश कुमार दास की पहली पत्नी अनिता कुमारी मंगलवार को थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अपने ही पति मिथिलेश कुमार दास पर कार्रवाई करने की मांग की हैं. पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post शंभुगंज में पहली पत्नी के रहते की दुसरी शादी, थाना में की शिकायत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top