पंजवारा. पंजवारा थाना क्षेत्र के जोगनीपथार गांव में शराब के नशे में मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया है. मामले को लेकर पीड़िता सुमा देवी, पति अरुण राउत ने थाना में दिये लिखित आवेदन में बताया कि गांव का ही राजू राउत शराब के नशे में उनके 11 वर्षीय पुत्र के साथ मारपीट कर रहा था. सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को पकड़कर थाना लाई. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक शराब के नशे में था. उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
The post शराब के नशे में मारपीट, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.
