Hot News

शराब पीने वाले ये 5 जरूरी बातें जान लें, नहीं तो होगा पछतावा

Alcohol Drinking Tips: डॉक्टर्स हेल्दी लाइफ के लिए हमेशा शराब पीने से बचने की सलाह देते हैं. इसके बावजूद लोग पार्टी या किसी खास मौके पर इसका सेवन जरूर करते हैं. कई लोग ऐसे भी हैं जो इसका नियमित तौर पर सेवन करते हैं. वे इसे छोड़ने की कोशिश तो करते हैं लेकिन छोड़ नहीं पाते हैं. लेकिन अगर आप इसे छोड़ नहीं पा रहे हैं तो कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है.

शराब पीने से पहले और बीच में जरूर कुछ न कुछ खाएं

खाली पेट शराब पीने से बचना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने से शराब तेजी से ब्लडस्ट्रीम में तेजी से जाएगा. जिससे जल्दी नशा होने लगेगा. लेकिन अच्छी तरह से भोजन करने के बाद यह शराब के अवषोषण को धीमा कर देता है. शराब पीने के बाद भी अच्छा भोजन करें.

शराब पीते समय क्या खाना चाहिए

शरीब पीते समय कई लोग नमकीन स्नैक्स खाते हैं. लेकिन इससे बचना चाहिए. इसकी जगह आप मखाने, ड्राइफ्रूट, मूंगफली, सलाद खा सकते हैं. साथ ही शराब पीने से पहले अच्छी तरह से पानी जरूर पी लें.

Also Read: Unique Baby Names: आपके छोटे से गुलाब के लिए सबसे सुंदर नामों की लिस्ट

शराब पीते समय शर्त लगाने से बचें

शराब पीने के दौरान कई लोग शर्त लगाते हैं कि कौन अधिक पियेगा. या फिर कई लोग बगैर पानी के शराब पीते हैं. जो सही नहीं है. हाल के दिनों कर्नाटक से ऐसी समाचारें सामने आयी थी, जिसमें एक युवक ने नीट पांच बोतल शराब पी ली. जिससे उसकी मौत हो गयी. लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए. इसके अलावा शराब को एनर्जी ड्रिंक के साथ पीने से बचें क्योंकि इससे अधिक नुकसान होता है.

धीरे से पिएं शराब

कई लोग शराब को तेजी से पीकर खत्म करना चाहते हैं. लेकिन ऐसा करना अधिक नुकसानदेह है. क्योंकि शरीर प्रति घंटे केवल एक स्टैंडर्ड ड्रिंक को ही प्रोसेस कर सकता है. लेकिन अगर आप तेजी से पियेंगे बीएसी यानी कि बल्ड एल्कोहल लेवल अधिक होगा.

न करें नियमित तौर पर शराब का सेवन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लोगों को नियमित तौर पर शराब का सेवन नहीं करना चाहए. वहीं, हफ्ते में 10 से अधिक ड्रिंक नहीं करना चाहिए और एक दिन में चार ड्रिंक से अधिक नहीं पीना चाहिए.

Also Read: Travel: ककोलत जलप्रपात: एक ऐसा झरना जहां कृष्ण भी नहाने आया करते थे

The post शराब पीने वाले ये 5 जरूरी बातें जान लें, नहीं तो होगा पछतावा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top