कटिहार सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बारसोई एसडीपीओ के नेतृत्व में शहरी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले में सरस्वती पूजा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की कवायद में पुलिस प्रशासन जुटी हुई है. एसपी के निर्देश पर बारसोई एसडीपीओ के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला. शहर के मिरचाईबाड़ी, बुद्धू चौक बरमसिया से होकर प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील इलाकों से होकर रह फ्लैग मार्च गुजरा. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजनों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की. फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का भरोसा तथा असामाजिक तत्वों में पुलिस व कानून का डर हो.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post शहरी क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च appeared first on Naya Vichar.

