सरायगढ़. प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति चांदपीपर के पैक्स अध्यक्ष और प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्य पद का चुनाव शुक्रवार को सुबह 7 बजे से प्रारंभ हुआ. जो देर शाम तक चला. पैक्स चुनाव को लेकर प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति के भवन चांदपीपर के प्रांगण में चार मतदान केंद्र बनाया गया था. बीडीओ अच्युतानंद ने बताया कि चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद से 9 प्रत्याशी और विभिन्न कोटी के प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हुए थे. चांदपीपर पैक्स में कुल मतदाताओं की संख्या 2239 है. मतदान के तुरंत बाद प्रखंड मुख्यालय सभागार भवन में मतगणना कराई जाएगी. मतगणना कार्य की भी तैयारी पूरी कर ली गई है. पैक्स चुनाव को लेकर डीएम सावन कुमार, एसडीएम मनोहर कुमार साहू, बीडीओ अच्युतानंद, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी शिव शंकर पंडित, बीएओ कृष्ण कुमार सुधांशु, भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे सहित अन्य अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रो का निरीक्षण किया. डीएम और एसडीएम ने बीडीओ अच्युतानंद, भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे को मतदान केंद्र का सतत निगरानी बरतने का निर्देश दिया. मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में स्त्री और पुरुष पुलिस बल मौजूद थे. मतदान केंद्रों का वीडियोग्राफी भी कराई जा रही थी. मतदान सुबह 7 बजे प्रारंभ होने के बाद मतदाताओं की लंबी कतार लग गई. पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा स्त्री मतदाताओं ने भी मतदान कार्य में बढ़-कर कर हिस्सा लिया. सुबह की धूप खिलते ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लंबी कतारे लगने लगी. मतदान कार्य शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. बीडीओ ने बताया कि मतगणना का कार्य प्रखंड मुख्यालय सभागार में प्रारंभ की जाएगी.
The post शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ पैक्स चुनाव, सुबह से मतदान केंद्र पर कताबद्ध हो गये मतदाता appeared first on Naya Vichar.
