Hot News

शादी की नीयत से किशोरी का अपहरण

प्रतिनिधि, हसनपुरा. एमएच नगर थाने के एक गांव में शादी की नीयत से 16 वर्षीय किशोरी का बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है. इस मामले में अपह्वता के भाई ने स्थानीय थाने में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. कहा है कि 20 जून को लड़की ने परिवार वालों से कही की मैं पसिवड़ पिपरा स्थित कालेज में परीक्षा देने जा रही हूं.काफी देर बाद अपने घर वापस नहीं आई तो हम सब अपने स्तर से बहुत खोज बीन किये, लेकिन कुछ अता पता नहीं चला. जब मुझे सूचना मिली कि मेरी बहन को गांव के तीन लोगों ने शादी के नीयत से बहला फुसला कर भगा कर ले गए है. जब मैं तथा मेरा परिवार अपनी बहन के बारे में पूछे तो उक्त व्यक्ति द्वारा गाली गलौज करते हुए कहने लगे कि अपनी बहन का पता लगाने दुबारा मेरे घर आयेगा तो जान से मार देगें.इस मामले में थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है. जानलेवा हमले में मां-बेटी घायल हसनपुरा. एमएच नगर थाना के पसिवड़ में गांव के ही कुछ लोगों द्वारा किशोरी को लाठी- डंडा से जानलेवा हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया. इस मामले में घायल की मां लालमुनी देवी ने स्थानीय थाने में दो स्त्री सहित चार के खिलाफ आवेदन दिया है. लालमुनी देवी ने कहा है कि मेरी बेटी शौच को जा रही थी.तभी कुछ लोगों ने लाठी डंडा से जानलेवा हमला कर घायल दिया. शोर गुल सुनकर मैं दौड़कर स्थानीय लोगों के सहयोग से अपनी बेटी को बचाया. इस बीच मुझे भी मारपीट कर घायल दिया गया. हम दोनों मां-बेटी का इलाज स्थानीय सीएचसी हसनपुरा में किया गया. इस मामले में पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post शादी की नीयत से किशोरी का अपहरण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top