Hot News

शादी में ये टॉप 5 मेहंदी डिजाइन की धूम! परंपरा और ग्लैमर का रॉयल लुक देखकर हर कोई हो जाएगा लट्टू

Marriage Mehndi Designs : शादी का सीजन चल रहा है. ऐसे में लोग जब तक लोगों के हाथों में मेहंदी की रंगत न चढ़ें तो श्रृंगार अधूरा माना जाता है. क्योंकि मेहंदी अब हर शादी में परंपरा का हिस्सा बन चुकी है. बदलते समय के साथ अब सिर्फ ये परंपरा का अभिन्न अंग नहीं है बल्कि इसका संबंध क्रिएटिविटी से भी है. हर लोग अब अपनों हाथों में रिवाइवल टच के साथ मॉडर्न डिजाइन पसंद करते हैं. भले ही दुल्हन हो या न हो. इसी खोज को आसान बनाने के लिए हम लेकर आए हैं इस सीजन के बेस्ट पांच मेहंदी डिजाइन, जो आपके हाथों को न सिर्फ खूबसूरत दिखाएंगे, बल्कि ट्रेंड में भी है.

फुल हैंड ट्रेडिशनल राजस्थानी मेहंदी डिजाइन

परंपरा का सबसे खूबसूरत रूप राजस्थानी मेहंदी में देखने को मिलता है. इसमें हाथों पर दुल्हा-दुल्हन की झांकी, राजस्थानी लोक आकृतियां, मोर, हाथी और दर्पण नुमा पैटर्न शामिल होते हैं. इसका फाइन वर्क और डीप डाई हाथों को रॉयल लुक देता है. ऐसा नहीं है कि ये डिजाइन सिर्फ दुल्हन के लिए होता है. ये डिजाइन ऐसा है कि ये हर लोगों के हाथों में जंचता है. खास बात यह है कि फुल कवर डिजाइन फोटो क्लिक में सबसे आकर्षक दिखाई देता है.

image 84
Full hand traditional rajasthani mehndi design, pic credit- chatgpt

अरेबिक कटवर्क मेहंदी डिजाइन

यदि आप भारी डिजाइन से दूर, क्लीन और क्लासी पैटर्न पसंद करती हैं, तो अरेबिक मेहंदी आपके लिए बेस्ट है. इसमें थिक आउटलाइन, पेजले, बेल और फ्लॉवर का कटवर्क स्टाइल हाथों की खूबसूरती को निखार देता है. फुल हैंड के बजाय यह डिजाइन सामने से कम और साइड पोज में ज्यादा ग्लैमरस दिखता है.

image 86
Arabic cutwork mehndi design, pic credit- chatgpt

Also Read: Bel Mehndi Designs: हाथों पर बेल की तरह लिपटती ये खूबसूरत और ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन्स, हर फंक्शन के लिए परफेक्ट

पर्सनलाइज्ड स्टोरी मेहंदी डिजाइन

आज की लड़कियां अपनी मेहंदी में यूनिक टच चाहती हैं. इसमें दूल्हा-दुल्हन का नाम सबसे प्रमुख है. हालांकि ये खास तौर से नयी दुल्हन के लिए है लेकिन अब अन्य स्त्रीएं या लड़कियां भी इससे बननाती है. दूल्हा-दुल्हन के नाम के अलावा शादी की डेट, पहली मुलाकात का सीन, हॉबी, लोकेशन या रिश्ते की कोई खास बात डिजाइन में शामिल की जाती है. यह डिजाइन ग्लैमरस के साथ भावनाओं को भी जोड़े रखता है.

image 85
Personalized story mehndi design, pic credit- chatgpt

मिनिमल मोडर्न फिंगर मेहंदी डिजाइन

मिनिमल मोडर्न फिंगर मेहंदी डिजाइन उन दुल्हनों के लिए जिन्होंने भारी मेहंदी से दूरी बनाई है, सिर्फ फिंगर फोकस्ड मेहंदी ट्रेंड में छाई हुई है. उंगलियों पर फाइन लाइन आर्ट और ज्योमेट्रिक पैटर्न देकर बीच का हिस्सा खाली छोड़ा जाता है. सगाई और मेहंदी नाइट में यह डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है.

image 87
Minimal modern finger mehndi design, pic credit- chatgpt

इंडो–वेस्टर्न फ्यूजन मेहंदी डिजाइन

इंडो–वेस्टर्न फ्यूजन मेहंदी में हिंदुस्तानीय पारंपरिक पैटर्न जैसे बेल, कमल, बूटी को मॉडर्न आर्ट, लीफ लाइन और स्पेसिंग टेक्निक के साथ जोड़ा जाता है. ना ज्यादा भारी, ना ज्यादा हल्का. यह डिजाइन हर ड्रेसअप और हर फंक्शन पर फिट बैठता है.

image 88
Indo-western fusion mehndi design, pic credit- chatgpt

Also Read: इस वेडिंग सीजन हर दुल्हन की पहली पसंद बनेंगे ये 5 यूनिक मेहंदी डिजाइन, खूबसूरत इतने कि देखते ही करेंगे सेव

The post शादी में ये टॉप 5 मेहंदी डिजाइन की धूम! परंपरा और ग्लैमर का रॉयल लुक देखकर हर कोई हो जाएगा लट्टू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top