Hot News

शाहपुर के शिवदुर्गा मंदिर की वर्षगांठ मनी

चैनपुर. नगर निगम क्षेत्र के शाहपुर स्थित शिव दुर्गा मंदिर की वर्षगांठ श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हुआ. मंदिर में विशेष पूजा अनुष्ठान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो गया. पूजा अनुष्ठान के दौरान दुर्गा सप्तमी का पाठ किया गया. हवन के साथ पूजा अनुष्ठान समापन हुआ. पंडित राजेंद्र मिश्रा, अजीत पाठक, बैजनाथ पाठक, राजन मिश्रा ने वेद मंत्रोच्चार के साथ पूजा अनुष्ठान संपन्न कराया. अनुष्ठान में शाहपुर के अलावा आसपास के गांवों से काफी संख्या में स्त्री पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे. पूजा अनुष्ठान के बाद भंडारा हुआ और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद विरतण किया गया. तीन दिन दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष उमेश जायसवाल, सत्यनारायण जायसवाल, राजेंद्र कश्यप, अनिल जायसवाल, मुन्ना सोनी, शशि प्रसाद उर्फ सिंटू जायसवाल, संजय जायसवाल, गणेश जायसवाल, बबलू प्रसाद अग्रवाल, मुकेश प्रसाद जायसवाल उर्फ लडू, सुनील प्रसाद गुप्ता, मुकेश प्रसाद जायसवाल उर्फ छोटूू संतोष प्रसाद जायसवाल उर्फ बेचन आदि लोगों का नाम शामिल है.

The post शाहपुर के शिवदुर्गा मंदिर की वर्षगांठ मनी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top