Hot News

शिवम साह बने अभाविप जिला संयोजक

फारबिसगंज. वैशाली में आयोजित अभाविप उत्तर बिहार प्रांतीय अभ्यास वर्ग में छात्र नेता शिवम साह को अररिया जिला के जिला संयोजक नियुक्त किये जाने पर कार्यकर्ताओं ने फारबिसगंज के रेणु पुस्तकालय में उनकाे सम्मानित किया. मौके पर मौजूद अभाविप सदस्यों ने उनके संगठन में सक्रिय योगदान को सराहा. मालूम हो कि शिवम ने 2018 से अभाविप में निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए नगर मंत्री से लेकर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जैसे विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है. शिवम ने कहा अभाविप ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा. छात्र हितों की आवाज को और मजबूती से उठाया जायेगा. इस मौके पर प्रांत आयाम प्रमुख सूरज चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश श्रीवास्तव, शैलेश कुमार, प्रिंस कश्यप, नगर सह मंत्री आयुष भगत, नगर कार्यकारिणी अनिकेत कुमार, राज वर्मा, राहुल कुमार, सूर्यनंदन सहित अन्य सदस्य मौजूद थे. 4

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post शिवम साह बने अभाविप जिला संयोजक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top