Hot News

शुरू हुईं विजय-रश्मिका की शादी की रस्में, देखें शाही डिनर की इनसाइड तस्वीरें

Rashmika-Vijay Wedding: काफी समय से फैंस जिस पल का इंतजार कर रहे थे, वो आखिरकार आ गया है. साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं. दोनों ने 22 फरवरी 2026 को अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया और अगले ही दिन यानी 23 फरवरी को वे अपने वेडिंग डेस्टिनेशन उदयपुर पहुंच गए.

उदयपुर एयरपोर्ट पर दोनों को स्टाइलिश सूट्स में ट्विनिंग करते हुए देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं. अब समाचार है कि शादी की रस्में 24 फरवरी, मंगलवार से शुरू हो रही हैं और इसकी शुरुआत एक शाही प्री-वेडिंग डिनर से होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये डिनर पार्टी बेहद खास होगी. इसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल रहेंगे. 

प्राइवेसी का खास ख्याल

विजय और रश्मिका अपनी शादी को लेकर कोई भी ढिलाई नहीं बरतना चाहते. वे शादी की थीम, कलर और डेकोरेशन तक खुद मॉनिटर कर रहे हैं. होटल में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है ताकि कोई भी फोटो या जानकारी लीक न हो. कपल चाहता है कि उनके इस खास दिन की हर झलक सही समय पर ही सामने आए. बता दें, अक्टूबर 2025 में विजय के घर पर एक छोटे से फंक्शन में दोनों की सगाई हुई थी. तभी से दोनों को अक्सर अंगूठियां पहने देखा जा रहा था, लेकिन उन्होंने रिश्ते पर खुलकर कभी बात नहीं की थी.

‘Virosh’ नाम की कहानी

दिलचस्प बात ये है कि इस शादी को एक खास नाम भी दिया गया है, जो है ‘Virosh’. ये नाम किसी वेडिंग प्लानर ने नहीं, बल्कि फैंस ने विजय और रश्मिका के नाम को जोड़कर बनाया था. अब कपल ने इसे ही अपनी शादी का ऑफिशियल नाम बना लिया है. दोनों 26 फरवरी 2026 को उदयपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों में स्थित Mementos by ITC Hotels में सात फेरे लेंगे.

यह भी पढ़ें: 8 साल पहले रश्मिका मंदाना की टूट चुकी है सगाई, विजय संग करने जा रही हैं शादी

नया विचार की ओर से आयोजित होने वाली वूम ऑफ इंपैक्ट अवार्ड

The post शुरू हुईं विजय-रश्मिका की शादी की रस्में, देखें शाही डिनर की इनसाइड तस्वीरें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top