Hot News

शू बाइट से परेशान हैं? जानिए तुरंत राहत पाने के आसान तरीके

Shoe Bite Treatment: नए जूते पहनना हर किसी को अच्छा लगता है, लेकिन कई बार ये खुशी दर्द में बदल जाती है. कड़े या टाइट जूते पहनने से पैरों की त्वचा पर रगड़ लगती है, जिससे शू बाइट की समस्या हो जाती है. इसमें जलन, दर्द और छाले जैसी परेशानी होती है. सही देखभाल और थोड़ी सावधानी से इस समस्या से आसानी से राहत पाई जा सकती है.

शू बाइट होने पर क्या करें?

बर्फ से सिकाई करें

जहां शू बाइट हुआ है वहां 10–15 मिनट तक बर्फ लगाएं. इससे दर्द और सूजन कम हो जाती है.

एलोवेरा जेल लगाएं

एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है और घाव को जल्दी भरने में मदद करता है. दिन में 2–3 बार लगाएं.

नारियल तेल का इस्तेमाल करें

नारियल तेल लगाने से त्वचा मुलायम रहती है और जलन कम होती है.

एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं

अगर छाला बन गया है, तो Soframycin जैसी एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं, ताकि इंफेक्शन न हो.

छाले को न फोड़ें

छाले को फोड़ने से इंफेक्शन बढ़ सकता है, इसलिए उसे अपने आप ठीक होने दें.

शू बाइट से बचने के उपाय

  • नए जूते पहनने से पहले कुछ समय घर में पहनकर ढीला करें.
  • हमेशा मोजे पहनकर जूते पहनें.
  • जूते के पीछे वाले हिस्से में टेप या बैंड-एड लगाएं.
  • पैरों पर Vaseline Petroleum Jelly लगाकर जूते पहनें, इससे रगड़ कम होती है.

कब डॉक्टर से संपर्क करें?

अगर शू बाइट वाली जगह पर ज्यादा सूजन, तेज दर्द या पस बनने लगे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में फैशन के चक्कर में न करें ये गलतियां, ये फैब्रिक बना देंगे गर्मी में आपका बुरा हाल

यह भी पढ़ें: समर फैशन में छाए ये 5 स्टाइलिश प्लाजो डिजाइन्स, वार्डरोब में जरूर करें शामिल

The post शू बाइट से परेशान हैं? जानिए तुरंत राहत पाने के आसान तरीके appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top