Credit Card Reward Points for Travel: आजकल लगभग हर कोई शॉपिंग या बिल पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करता है. हर ट्रांजैक्शन पर हमें कुछ रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं, लेकिन सच तो यह है कि 90% लोग इनका सही इस्तेमाल जानते ही नहीं है. अक्सर हम इन पॉइंट्स से कोई छोटा-मोटा वाउचर ले लेते हैं या इन्हें एक्सपायर होने देते हैं. जबकि असलियत में, ये पॉइंट्स आपको मुफ्त में हवाई सफर और लग्जरी होटल्स की सैर करा सकते हैं.
पॉइंट्स को कैश की तरह क्यों न इस्तेमाल करें?
ज्यादातर लोग पॉइंट्स को कैशबैक या शॉपिंग वाउचर के लिए रिडीम करते हैं, जहां एक पॉइंट की वैल्यू बहुत कम होती है. इसकी जगह, अगर आप अपने पॉइंट्स को एयरलाइंस या होटल के ‘लॉयल्टी प्रोग्राम’ में ट्रांसफर करते हैं, तो उनकी वैल्यू 2 से 3 गुना तक बढ़ सकती है. सीधा गणित ये है कि वाउचर खरीदने के बजाय मील (Miles) में बदलना हमेशा फायदे का सौदा होता है.
क्या आपके पास सही कार्ड है?
हर कार्ड हर काम के लिए नहीं होता. अगर आप ट्रैवल के शौकीन हैं, तो आपके पास ऐसा कार्ड होना चाहिए जो एयर टिकट और इंटरनेशनल खर्चों पर ज्यादा पॉइंट्स दे. कुछ कार्ड्स डाइनिंग या ऑनलाइन शॉपिंग पर ‘एक्सेलेरेटेड पॉइंट्स’ (ज्यादा रिवॉर्ड) देते हैं. अपनी लाइफस्टाइल के हिसाब से कार्ड चुनें और सही जगह पर सही कार्ड का इस्तेमाल करें ताकि पॉइंट्स के फायेदे आपको हो सके.
रिडीम करने का सही समय क्या है?
होटल और फ्लाइट्स की बुकिंग के लिए पॉइंट्स की जरूरत डिमांड के हिसाब से घटती-बढ़ती रहती है. अगर आप ट्रिप से काफी पहले बुकिंग करते हैं, तो कम पॉइंट्स में काम चल जाएगा. इसके अलावा, कई बैंक ट्रांसफर बोनस ऑफर निकालते हैं, जहां पॉइंट्स ट्रांसफर करने पर आपको एक्स्ट्रा बोनस मिलता है. बस याद रखें, पॉइंट्स की भी एक्सपायरी डेट होती है, इसलिए उन्हें समय रहते इस्तेमाल करना न भूलें.
क्या रिवॉर्ड के चक्कर में ज्यादा खर्च करना सही है?
यह सबसे बड़ी गलती है. पॉइंट्स कमाने के लिए बेवजह की खरीदारी करना समझदारी नहीं है. क्रेडिट कार्ड का स्मार्ट इस्तेमाल वही है, जहां आप अपने रोजमर्रा के जरूरी खर्चों जैसे बिजली बिल, ग्रोसरी, फ्यूल पर पॉइंट्स इकट्ठा करें.
ये भी पढ़ें: बड़ी रकम जमा करने वालों के लिए खुशसमाचारी, SBI ने बढ़ाई बल्क FD की दरें
The post शॉपिंग वाउचर्स के चक्कर में न पड़ें, रिवॉर्ड पॉइंट्स से ऐसे उठाएं असली ट्रैवल बेनिफिट appeared first on Naya Vichar.

