Hot News

शॉर्ट सर्किट से पांच एकड़ में लगी गेहूं की फसल जली

सकरा़ बरियारपुर थाना क्षेत्र की भरथीपुर पंचायत के बंका चौर में गेहूं की फसल में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गयी़ घटना में पांच एकड़ में लगी हजारों रुपये की फसल जल गयी. आग लगते ही लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन आग और बेकाबू हो गयी, जिससे अफरातफरी मच गयी. लोगों ने सूचना मिनी फायर ब्रिगेड को दी़ उसके बाद मिनी फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया. लोगों ने बताया कि खेत से होकर बिजली ले जायी गयी है. तार में शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली, जिससे घटना हुई. उसके बाद आसपास के खेत में आग फैल गयी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post शॉर्ट सर्किट से पांच एकड़ में लगी गेहूं की फसल जली appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top