Hot News

शॉर्ट सर्किट से मुख्य डाकघर में लगी आग, इलेक्ट्रिक पैनल जला

पाकुड़. शहर के भगत पाड़ा स्थित मुख्य डाकघर में शनिवार की सुबह आग लग गयी. आग इतनी भयानक थी कि डाकघर के सभी रूम में धुआं फैल गया था. आसपास के लोगों को आग की भनक तब लगी जब डाकघर की छत से जोरदार धुआं निकलने लगा. लोगों ने इसकी सूचना उप डाकपाल को दी. उप डाकपाल मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. अग्निशमन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. तब तक डाकघर में लगे इलेक्ट्रिक पैनल सहित कुछ कागजात जल चुके थे. गनीमत यह रही कि समय रहते लोगों ने देख लिया, नहीं तो महत्वपूर्ण दस्तावेज जल सकता था. मामले को लेकर उप डाकपाल अनाथ दास ने बताया कि आसपास के लोगों से सुबह करीब 6 बजे आग लगने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही डाकघर आया और इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. इलेक्ट्रिक पैनल जल गया है और क्या कुछ नुकसान है. जांच के बाद ही पता चल पाएगा. वहीं अग्निशमन विभाग के अधिकारी रमेश सिंह ने बताया कि डाकघर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी. आग पर काबू पा लिया गया है. इलेक्ट्रिक पैनल जल गया है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है. क्योंकि इलेक्ट्रिक पैनल के पास ही आग की लपटें ज्यादा थी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post शॉर्ट सर्किट से मुख्य डाकघर में लगी आग, इलेक्ट्रिक पैनल जला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top