Hot News

शौचालय टंकी में गैस रिसाव से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

नया वचार न्यूज़ बिथान :- थाना क्षेत्र अंतर्गत सलहा बुजुर्ग गांव में मंगलवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां शौचालय की टंकी में जहरीली गैस के रिसाव को बंद करने के प्रयास में एक ही परिवार के तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। इस त्रासदी के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान सलहा गांव निवासी राम उमेश साहू, उनके छोटे भाई दया राम साहू (पिता- भुनु साहू) और दया राम के पुत्र राधेश्याम साहू (पिता- दया राम साहू) के रूप में हुई है।

तीनों मृतक आपस में पिता, पुत्र और चाचा थे और एक ही परिवार से संबंधित थे।

ग्रामीणों के अनुसार,शौचालय की टंकी से अचानक बदबूदार और जहरीली गैस का रिसाव हो रहा था। इसे बंद करने के लिए सबसे पहले राम उमेश साहू टंकी के अंदर उतरे, लेकिन टंकी के भीतर जमा जहरीली गैस की चपेट में आने से वे बेहोश हो गए। उन्हें बचाने के उद्देश्य से उनके भाई दया राम साहू और फिर भतीजे राधेश्याम साहू भी बारी-बारी से टंकी में उतर गए, लेकिन वे भी दम घुटने के कारण बेहोश हो गए।स्थानीय लोगों द्वारा शोर मचाने पर मौके पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से जेसीबी मशीन के माध्यम से टंकी को तोड़कर तीनों को बाहर निकाला गया। तत्काल उन्हें हसनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को बेगूसराय स्थित एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्यवश, इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।घटना की पुष्टि करते हुए लरझा घाट थानाध्यक्ष अनिल कुमार रजक ने बताया कि तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह हादसा बेहद पीड़ादायक है, जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असमय मौत से माहौल गमगीन है और हर आंख नम है।प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी उठने लगी है। वहीं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी शोकाकुल परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया और प्रशासनी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top