Hot News

श्रावणी मेला के अवसर पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुरश्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा कई श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा । साथ ही मेला अवधि के दौरान जसीडीह स्टेशन पर कुछ ट्रेनों को छोड़कर अन्य सभी का न्यूनतम ठहराव बढ़ाकर 05 मिनट किया गया ।

जिनका विवरण निम्नानुसार है:-

श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन –

1.गाड़ी सं. 05597/05598 जयनगर-आसनसोल-जयनगर श्रावणी मेला स्पेशल (समस्तीपुर-बरौनी-मुंगेर-जमालपुर-किउल-झाझा-जसीडीह के रास्ते ) (सप्ताह में तीन दिन): – गाड़ी सं. 05597 जयनगर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल 11.07.2025 से 08.08.2025 तक सप्ताह में तीन दिन – मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को जयनगर से 22.00 बजे खुलकर अगले दिन 09.05 बजे जसीडीह सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 11.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी सं. 05598 आसनसोल-जयनगर श्रावणी मेला स्पेशल 12.07.2025 से 09.08.2025 तक सप्ताह में तीन दिन – बुधवार, शनिवार एवं सोमवार को आसनसोल से 13.00 बजे खुलकर 14.30 बजे जसीडीह सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 04.20 बजे जयनगर पहुंचेगी ।

2.गाड़ी सं. 05545/05546 रक्सौल-देवघर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल (सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी-मोकामा-किउल-जमालपुर-भागलपुर के रास्ते ) (सप्ताह में तीन दिन): – गाड़ी सं. 05545 रक्सौल-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल 13.07.2025 से 08.08.2025 तक सप्ताह में तीन दिन – रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को रक्सौल से 05.15 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए उसी दिन 16.50 बजे देवघर पहुंचेगी ।

वापसी में, गाड़ी सं. 05546 देवघर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल 13.07.2025 से 08.08.2025 तक सप्ताह में तीन दिन – रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को देवघर से 17.50 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 06.00 बजे रक्सौल पहुंचेगी ।

जसीडीह स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव समय में वृद्धि

– मेला अवधि के दौरान गाड़ी संख्या 12305/06 हावड़ा-नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, 22347/22348 हावड़ा-पटना-हावड़ा वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस, 22499/22500 देवघर-वाराणसी-देवघर वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस, 12273/74 हावड़ा-नई दिल्ली-हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस, 22213/14 शालीमार-पटना-शालीमार एसी दूरंतो एक्सप्रेस, 12023/24 हावड़ा-पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस, 12303/04 हावड़ा-नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस, 12359/60 पटना-कोलकाता-पटना गरीब रथ एक्सप्रेस, 12235/36 मधुपुर-आनंद विहार-मधुपुर हमसफर एक्सप्रेस, 22459/60 मधुपुर-आनंद विहार-मधुपुर हमसफर हमसफर एक्सप्रेस को छोड़कर जसीडीह स्टेशन पर 05 मिनट से कम समय के लिए रूकने वाली सभी मेल/एक्सप्रेस/पैसेंजर ट्रेनें जसीडीह में पांच मिनट के लिए रूकेगी ।

मेला अवधि के दौरान यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गाड़ी सं. 13021/13022 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस, 13029/13030 हावड़ा-मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस, 13185/13186 हावड़ा-जयनगर-हावड़ा गंगा सागर एक्सप्रेस, 13105/13106 सियालदह-बलिया-सियालदह एक्सप्रेस में साधारण श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जा रहा है ।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top