Tej Pratap Yadav: मशहूर बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी मुश्किलों में घिरे हैं. साल 2026 की शुरुआत में एक पुराने चेक बाउंस मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा है. इसके बाद उनके परिवार की मदद के लिए देश की कई बड़ी हस्तियां आगे आ रही हैं.
कोर्ट में क्यों किया सरेंडर
चेक बाउंस के एक पुराने मामले में राजपाल यादव ने 5 फरवरी 2026 को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था. उनके जेल जाने के बाद से उनका परिवार गहरे सदमे और मुश्किल दौर से गुजर रहा है. फिल्म जगत और नेतृत्व के कई बड़े चेहरे इस घड़ी में परिवार का सहारा बन रहे हैं.
पटना: आर्थिक तंगी से जूझ रहे फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को बड़ी राहत. सोनू सूद के बाद तेज प्रताप यादव ने किया 11 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान.#RajpalYadav #BollywoodNews #BreakingNews #PrabhatKhabar pic.twitter.com/qPsm0C1WKr
— Naya Vichar (@prabhatkhabar) February 10, 2026
तेज प्रताप यादव ने की 11 लाख की मदद
जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा कि इस कठिन समय में वे और उनकी पार्टी परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है. तेज प्रताप ने मानवीय आधार पर जेजेडी परिवार की ओर से 11 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है.
बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें
राव इंद्रजीत यादव ने बढ़ाया हाथ
राजपाल यादव की मदद के लिए राव इंद्रजीत यादव ने भी बहुत बड़ा योगदान दिया है. उन्होंने राजपाल यादव को एक बेहतरीन कलाकार और सच्चा इंसान बताते हुए उनके परिवार को 1 करोड़ 11 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपील की है कि हिंदुस्तान के अन्य लोग भी इस दुख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करें. सोनू सूद ने भी राजपाल यादव के परिवार के लिए मदद की अपील की है.
इसे भी पढ़ें : बिहार शिक्षक भर्ती TRE-4 में बड़ा बदलाव, अब एक उम्मीदवार, एक ही रिजल्ट, 44000 भर्तियों के लिए जल्द आएगा नोटिफिकेशन
पुश्तैनी जमीन बनी मुसीबत, बिहार के इस जिले में अटक सकता है लगभग 100000 किसानों का पैसा
The post संकट में राजपाल यादव का सहारा बने तेज प्रताप यादव, 11 लाख रुपये की मदद का ऐलान appeared first on Naya Vichar.

