Hot News

संकुल स्तर पर मशाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन

किशनगंज. जिले के पोठिया प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र उच्च विद्यालय शीतलपुर में मशाल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन मध्य विद्यालय पूरबडांगी परिसर में आयोजित की गयी. जिसमें उच्च विद्यालय शीतलपुर,मध्य विद्यालय शीतलपुर, मध्य विद्यालय खजूरबाड़ी, मध्य विद्यालय पूरबडांगी के बच्चों ने एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, साइक्लिंग और वॉलीबॉल स्पोर्ट्स में भाग लिया. इस अवसर पर सीआरसी संचालक सह मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो महबूब अहमद ने कहा कि स्पोर्ट्स जीवन का अभिन्न अंग है, जो शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक है. हार-जीत से अधिक स्पोर्ट्स भावना महत्वपूर्ण है. स्पोर्ट्स हमें दूसरों के साथ बातचीत करने और टीम में काम करने के तरीके सिखाते हैं. यह हमें नेतृत्व कौशल, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना विकसित करने में भी मदद करते हैं. जबकि सीआरसीसी बृजेंद्र पोद्दार ने इस अवसर पर कहा कि स्पोर्ट्स से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए महत्वपूर्ण है. यह हमें स्वस्थ रखने, दिमाग की क्षमता को विकसित करने, सामाजिक कौशल विकसित करने और तनाव दूर करने में मदद करता है. बेहतर प्रदर्शन करने वालों छात्र,छात्राओं को सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सरोज कुमार, अनंत कुमार मंडल, बिपिन कुमार, शैलेंद्र कुमार चौरसिया, सोनी कुमारी, बिपिन कुमार, अबू फैज मो आदिल, मो फिरोज, प्रदीप घोष, प्रतिमा साहा, मधुलिना प्रशासन, तबस्सुम नाज, पूजा कुमारी, रोली कुमारी, मनीषा कुमारी, मो मारूफ रियाज, प्रभास रामदास, साबिहा नाज, राखी पॉल, जय गुण निशा, मंटू खालको और विजय कुमार साह सहित कई अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post संकुल स्तर पर मशाल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top