Hot News

संदिग्ध स्थिति में का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

नगर थाना क्षेत्र के मकतपुर स्थित भोला शंकर भंडार के बरामदे पर शनिवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष है. स्थानीय लोगों के अनुसार वह व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार था. शहर में इधर-उधर घूम भीख मांगकर जीवन-यापन करता था. रात में वह अक्सर दुकानों या घरों के बरामदे पर ही सो जाता था. इस संबंध में दुकान के संचालक रवींद्र प्रसाद ने बताया कि मृतक पिछले कुछ दिनों से आसपास मंडराता रहता था और रात्रि में उनकी दुकान के बरामदे में ही सो जाता था. शनिवार की सुबह जब दुकान खोलने के लिए वह पहुंचे, तो देखा कि वह हमेशा की तरह लेटा हुआ है. काफी देर तक उठाने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने नगर थाना को इसकी सूचना दी. सूचना पर पुलिस पहुंची. जांच में पता चला की उसकी मौत हो चुकी है. नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा. फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हुई है. पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर उसकी पहचान की कोशिश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post संदिग्ध स्थिति में का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top