Hot News

संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ ने कुलपति को सौंपा मांगपत्र

गढ़वा. संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल महासंघ के अध्यक्ष विवेकानंद उपाध्याय के नेतृत्व में नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात कर उनका स्वागत किया. इसके बादत संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों से जुड़ी समस्याओं को लेकर उन्हें मांगपत्र सौंपा. मांगपत्र में महासंघ ने अनुदान राशि समय पर जारी करने, संबद्ध महाविद्यालयों को विश्वविद्यालय के सिंडिकेट में प्रतिनिधित्व देने, मूल्यांकन सहित परीक्षा विभाग से जुड़ी सभी बकाया राशि का तत्काल भुगतान कराने और संबद्ध महाविद्यालयों के प्राध्यापकों को भी पीएचडी कराने का अधिकार देने जैसी मांग शामिल है. कुलपति श्री सिंह ने परीक्षा विभाग से संबंधित सभी लंबित भुगतानों को एक पखवाड़े के भीतर निपटाने का आश्वासन दिया है. साथ ही अन्य मांगों पर भी नियम संगत समाधान का भरोसा दिलाया. उपस्थित लोग : इस अवसर पर महासंघ के संरक्षक एवं लातेहार कॉलेज के प्राचार्य प्रो प्रदीप तिवारी, एके सिंह, जपला कॉलेज के प्राचार्य सूर्यमणि सिंह, संत तुलसीदास कॉलेज रेहला के प्राचार्य संतोष कुमार मिश्रा, महासंघ के महासचिव डॉ बंशीधर सिंह, बीएसएम कालेज भवनाथपुर के प्रो अफजल, प्रो संजीत कुमार, गोपीनाथ सिंह स्त्री कालेज के डॉ अरुण कुमार सिंह, डॉ महिपाल सिंह, एके सिंह, जपला के डॉ रामसुभग सिंह, एमके कॉलेज पांकी के डॉ राजकमल वर्मा, डॉ. मधेसर सहाय, सुखदेव सहाय डिग्री कालेज के प्रो अंजनी पाठक, अनुपम मिश्रा व अमरेश पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ ने कुलपति को सौंपा मांगपत्र appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top