Hot News

सऊदी अरब का बड़ा कदम, इन चीजों पर नहीं लिख सकते अल्लाह का नाम, पकड़े जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

सऊदी अरब धार्मिक नियमों को लेकर अपने देश में नया नियम लागू किया है. सऊदी प्रशासन ने कंपनियों और दुकानों को यह निर्देश दिया है कि वे बैग, पैकेजिंग या किसी भी सामान पर अल्लाह का नाम न लिखें. इसका मकसद धार्मिक सम्मान और पवित्रता की रक्षा करना है. क्योंकि अगर वह सामान फेंका जा सकता है या गलत तरीके से इस्तेमाल हो सकता है, तो इससे ईश्वर का अनादर होता है. इसका ऐलान सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुलरहमान अल-हुसैन ने किया. 

अल-हुसैन ने अपने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर कहा कि अल्लाह के नाम, जिन्हें इस्लाम में अल-अस्मा उल हुस्ना कहते हैं, बहुत खास महत्व रखते हैं. इन्हें ऐसे सामान पर नहीं लिखा जाना चाहिए, जिन्हें फेंक सकते हैं या जिनका इस्तेमाल पवित्रता को कम करने के लिए हो. मंत्रालय ने बताया कि यह नियम सभी व्यावसायिक इस्तेमाल पर लागू होगा. इसमें प्रिंटेड बैग, पैकेजिंग और प्रचार सामग्री शामिल हैं, खासकर वे चीजें जो थोड़े समय के लिए इस्तेमाल होती हैं या डिस्पोजेबल हैं.

अरब न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कदम सऊदी अरब में व्यापार के नाम और ब्रांडिंग के नियमों को मजबूत करने के प्रयास का भी हिस्सा है. इस साल मंत्रालय ने एक नया व्यापार नाम कानून भी बनाया है, जिसमें साफ लिखा है कि व्यापार के नाम में क्या इस्तेमाल किया जा सकता है और क्या नहीं. कानून के अनुसार, बैन किए गए शब्दों और प्रशासनी संस्थाओं के नाम को व्यापारिक नाम (ट्रेड नेम) में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. साथ ही, ‘सऊदी अरब’ या किसी शहर और क्षेत्र के नाम का इस्तेमाल करने के लिए भी खास नियम मानने होंगे. अधिकारियों का कहना है कि यह कदम इसलिए लिया गया है ताकि व्यापार की आजादी और सांस्कृतिक, धार्मिक व सामाजिक मूल्यों के बीच संतुलन बना रहे.

सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, मंत्रालय ने देश भर के चेंबर ऑफ कॉमर्स को निर्देश दिया है कि वे इस आदेश को अपने सदस्यों और सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों (कमर्शियल इस्टैबलिशमेंट) तक पहुंचाएं. मंत्रालय ने यह भी जोर देकर कहा कि वह देश भर के बाजारों पर निगरानी रखेगा ताकि इस आदेश का पालन हो और जो लोग इसका उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:- 81 साल के नेता ने लगातार 5वीं बार जीता राष्ट्रपति चुनाव, 72% वोट मिले, विरोधी के घर घुसी सेना, हुए फरार

ये भी पढ़ें:- डोनाल्ड ट्रंप और उनके दोस्त से नाराज है इजरायल, गाजा-ईरान को लेकर अमेरिकन पॉलिसी है वजह

The post सऊदी अरब का बड़ा कदम, इन चीजों पर नहीं लिख सकते अल्लाह का नाम, पकड़े जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top