Hot News

सक्षमता-टू परीक्षा पास शिक्षकों को कल मिलेगा औपबंधिक नियुक्ति पत्र, तैयारी शुरू

सासाराम ऑफिस. बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक (संशोधन) नियमावली के तहत जिले के सक्षमता-टू परीक्षा व सक्षमता वन में छूटे हुए शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक पद पर योगदान दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक के पत्र के आलोक में विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से औपबंधिक नियुक्ति पत्र, जिस पर डीइओ का डिजिटल सिग्नेचर होगा, डाउनलोड करने की प्रक्रिया चल रही है. इसके बाद एक मार्च को उक्त शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र मिल जायेगा. औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर जिला शिक्षा विभाग तैयारी कर रहा है. जिला मुख्यालय स्थित न्यू स्टेडियम फजलगंज में विशेष कार्यक्रम होगा, जिसमें जिला प्रभारी मंत्री सहित जन प्रतिनिधि व पदाधिकारी शामिल होंगे, जो सक्षमता पास शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना निशांत गुंजन ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित मुख्य समारोह स्थल न्यू स्टेडियम फजलगंज में एक सौ शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिये जायेंगे. वहीं, अन्य शिक्षकों को उनके प्रखंड मुख्यालय में नियुक्ति पत्र मिलेगा. एक से सात मार्च तक योगदान देंगे सक्षमता-2 परीक्षा पास शिक्षक सक्षमता टू परीक्षा पास शिक्षकों के योगदान करने की तिथि घोषित कर दी गयी है. एक से सात मार्च तक दूसरे चरण की सक्षमता परीक्षा पास शिक्षक आवंटित अपने-अपने स्कूलों में योगदान देंगे. गौरतलब हो कि वैसे ही शिक्षक योगदान करेंगे, जिनकी काउंसेलिंग पूर्ण हो चुकी हो. पहली सक्षमता परीक्षा पास विशिष्ट शिक्षकों को जल्द नया वेतन, आदेश जारी शिक्षा विभाग ने पहली सक्षमता परीक्षा पास विशिष्ट शिक्षकों को वेतन भुगतान करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आदेश दिया है. यह शिक्षक वह हैं, जिनके प्रान (परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर) जनरेट हो गये हैं. विभाग ने सभी डीइओ से कहा है कि जिन शिक्षकों के प्राण जेनरेट हो गये हैं, उनका वेतन भुगतान हर हाल में जल्दी से जल्दी सुनिश्चित किया जाए. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन शिक्षकों के प्राण जेनरेट हो गये हैं, उनके पैन नंबर, बैंकों की डिटेल व अन्य आवश्यक सूचना कमांड एंड कंट्रोल सेंटर हासिल करेगा. इसके बाद यह आंकड़े एचआरएमएस (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल पर उपलब्ध कराये जायेंगे. यहां से जिला शिक्षा पदाधिकारियों के जरिये भुगतान सुनिश्चित होगा. यह व्यवस्था प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार ने जारी किये हैं. अभी सक्षमता परीक्षा वन पास किये हुए नियोजित शिक्षकों को पुराने वेतन ही मिल रहे हैं. टीआरइ थ्री में चयनित अभ्यर्थियों को नौ मार्च को मिलेगा नियुक्ति पत्र जहां सक्षमता परीक्षा पास वन के छूटे हुए व सक्षमता टू परीक्षा पास शिक्षकों को नियुक्ति पत्र एक मार्च से मिलने लगेंगे. वहीं, इधर, टीआरइ थ्री में चयनित अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अभ्यर्थियों को आगामी नौ मार्च को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा. इसके लिए जिला शिक्षा कार्यालय के स्तर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. इस बार ध्यान रखा जा रहा है कि टीआरइ-थ्री शिक्षकों को शहरों के वैसे विद्यालयों में भी भेजा जायेगा, जहां शिक्षकों की कमी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सक्षमता-टू परीक्षा पास शिक्षकों को कल मिलेगा औपबंधिक नियुक्ति पत्र, तैयारी शुरू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top