नया विचार सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र के हरिलोचनपुर गांव में शनिवार को पूर्व मंत्री स्व राम विलास मिश्र की 25 वीं पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई गई। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पूर्व मंत्री स्व. राम विलास मिश्र सच्चे समाजवादी नेता के रूप में जाने जाते थे। वे अपने समय में हर जाति , धर्म और समुदाय के लोगों को एक साथ लेकर चलते थे।
वक्ताओं ने कहा कि आज भी अगर उनके बताएं रास्ते पर चलें तो हमारा जीवन सफल हो जाएगा। इससे पूर्व लोगों ने स्व. मिश्र के समाधी स्थल पर पुष्पअर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उधर, हरिलोचनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्व. मिश्र की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। समारोह की अध्यक्षता पूर्व मुखिया सजन कुमार मिश्र ने की। संचालन शिक्षाविद उमेशचन्द्र झा ने किया। समारोह को भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी, राम बालक पासवान ,अनंत प्रसाद, संजीव ठाकुर, सदानंद झा,अभय सिंह,गगन कुमार मिश्र, सरोज झा, अजय झा, अमरेश झा,ताराकांत राय, राम प्रवेश राय,लालबाबू महतो, राम कुमार राम, विजय ठाकुर, बनारसी ठाकुर,पप्पू कुमार मिश्र, बैजनाथ चौधरी, शशिकांत झा, विजय कुमार चौधरी, विनोद वाजपेयी, प्रेम कुमार गुप्ता,जवाहरलाल राय, विजय कुमार झा, साकेत सिंह, प्रणय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।