Hot News

सड़क किनारे खड़े हाइवा में घुसी बाइक, अधेड़ की मौत

मसौढ़ी . पटना-गया-डोभी एनएच-22 स्थित मसौढ़ी थाना क्षेत्र के तरपुरा गांव के पास स्थित एक रेस्टोरेंट के पास शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में 50 वर्षीय अधेड़ बाइक सवार रजनीश शर्मा की जान चली गयी. वे अपने घर तिनेरी से मसौढ़ी बाजार किसी काम से जा रहे थे. इसी बीच उक्त रेस्टोरेंट के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा को देखकर बचने के प्रयास में बाइक घुमा दी, जहां पहले से सड़क पर खड़ी एक हाइवा में उनकी बाइक जा घुसी और वह जख्मी हो गये. परिजन उन्हें एम्स पटना ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. मृतक रजनीश शर्मा मसौढ़ी के तिनेरी गांव निवासी शिवपूजन शर्मा के पुत्र थे. वे चार भाइयों में सबसे छोटे थे और दो पुत्रों के पिता थे. गोपालपुर मठिया के पास उन्होंने अपना ””बाबा लाइन होटल”” नाम से एक होटल भी खोल रखा था. हादसे की समाचार मिलते ही घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर प्रशासन से सड़क सुरक्षा की मांग की है व सड़क किनारे हाइवा व ट्रक खड़ा रखने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को है. अज्ञात व्यक्ति का मिला शव: मनेर. गौरैया स्थान के पास सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. गर्मी के कारण मौत की आशंका जतायी जा रही है. 112 नंबर पर मौजूद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मोकामा में चलती ट्रेन से गिरकर वृद्ध की गयी जान

मोकामा. शनिवार की दोपहर मोकामा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी समपार फाटक के निकट चलती ट्रेन से एक वृद्ध गिरकर बेहोश हो गये. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. घटनास्थल पर पहुंच पुलिस घायल वृद्ध को लेकर रेफरल अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक डालो तांती (72) पंचमहला थाना क्षेत्र अंतर्गत नौरंगा जलालपुर पंचायत, वार्ड संख्या 5 के निवासी थे. अनुमान लगाया जा रहा है कि वो ट्रेन के डब्बे के दरवाजे पर खड़े रहे होंगे और ट्रेन के झटका लगने पर वो अनियंत्रित होकर नीचे गिर गये होंगे. मृतक के स्वजनों ने बताया कि डालो तांती सुबह बाढ़ जाने के लिए घर से निकले थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सड़क किनारे खड़े हाइवा में घुसी बाइक, अधेड़ की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top