मनिहारी नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविन्द कुमार गुरूवार को अचानक मनिहारी बाजार पहुंच गये. आंबेडकर चौक से पैदल रेलवे गेट तक गये. सड़क किनारे दुकान नहीं लगाने का सख्त निर्देश दिया. दुकानदारों से भी अपील किया दुकान का सामान अपने अंदर दुकान में रखे. सड़क का अतिक्रमण नहीं करें. नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण करने वाले पर जुर्माना किय जायेगा. सड़क पर दुकान लगने से जाम लगता है. नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी से सहयोग की अपील भी किया. मौके पर हासिम आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post सड़क किनारे दुकान नहीं लगाने की अपील appeared first on Naya Vichar.

