नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन में मंगलवार को एशियन डेवलपमेंट रिसर्च इंस्टीट्यूट,पटना के द्वारा लोक सुनवाई का आयोजन हुआ। लोक सुनवाई के दौरान प्रखंड क्षेत्र के मणिका एस.एच. 88 से श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज होते हुए विक्रमपुर चौक स्थित एन.एच. 322 तक जाने वाली सड़क के नवनिर्माण में उत्पन्न बाधाओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी इस सड़क के निर्माण में सहयोग दें। इस सड़क के निर्माण में जो भी समस्याएं उत्पन्न होंगी,उन सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जल की निकासी के लिए जहां जरूरत होगी, वहां पक्का नाला का निर्माण कराया जाएगा। वहीं सड़क निर्माण को लेकर किसी व्यक्ति की जमीन जा रही है या उनका मकान टूट रहा है तो ऐसे लोगों को भी समुचित मुआवजा दिया जाएगा। मौके पर अंचलाधिकारी निशांत कुमार,पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता के अलावा पूर्व मुखिया राज कुमार सहनी, मिथिलेश ठाकुर, प्रमोद कुमार राय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

