Hot News

सड़क सुरक्षा माह के तहत खिलाड़ियों को किया गया जागरूक

खूंटी. सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को स्थानीय बिरसा कॉलेज हॉकी स्टेडियम में हॉकी मैच का आयोजन किया गया. मैच में स्टार क्लब और वाइट टाइगर के बीच मैच स्पोर्ट्सा गया. जिसमें स्टार क्लब एक-शून्य से विजयी रहा. मैच के बाद विजेता और उपविजेता टीम को जिला परिवहन पदाधिकारी हरिशंकर बारीक और एमवीआई शाहनवाज ने सम्मानित किया. वहीं बेस्ट प्लेयर के रूप में एंजलिना होरो को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर डीटीओ हषिंकर बारीक ने कहा कि वाहन का प्रयोग करते समय यातायात को सुरक्षित बनायें. सुरक्षा नियमों को अपना कर ही हम दुर्घटनाओं में कमी ला सकते हैं. हाल में काफी दुर्घटनाएं हुई है. जिसका शिकार ज्यादातर युवा हो रहे हैं. उन्होंने खिलाड़ियों से लोगों को जागरूक करने की अपील की. एमवीआई शाहनवाज ने कहा कि सड़क पर चले तो खुद को होशियार जरूर समझे, लेकिन सामने वाले से सतर्क रहें. दूसरे की गलती से भी दुर्घटना हो सकती है. सावधानी से चले तो दुर्घटना से बच सकते हैं. जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी राजेश चौधरी ने कहा कि खिलाड़ी समाज के हीरो होते है. सभी खिलाड़ी अपने समाज में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें. खुद भी सुरक्षा नियमों का पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें. मौके पर परिवहन विभाग से निशांत, संदीप, राजकुमार, सुमित, सुशील सहित अन्य उपस्थित थे.

The post सड़क सुरक्षा माह के तहत खिलाड़ियों को किया गया जागरूक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top