Hot News

सड़क हादसे में घायल तड़पते रहे, ग्रामीणों ने मटर की बोरियां लूटीं

एनएच 327ई पर पिकअप पलटने के बाद मानवता हुई शर्मसार, पुलिस जांच में जुटी

पौआखाली. एनएच 327ई राजमार्ग पर सुखानी थाना क्षेत्र के भेलागुड़ी पुल के पास शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे के बीच मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. घने कोहरे के कारण मटर से लदी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी. हादसे में वैन सवार दो लोग मामूली रूप से घायल हो गये, लेकिन मौके पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने घायलों की मदद करने के बजाय वाहन पर लदी मटर की बोरियों पर ही हाथ साफ करना शुरू कर दिया.

पिकअप चालक रवि यादव ने बताया कि वे मुंगेर से 51 बोरी मटर लेकर धुपगुड़ी (पश्चिम बंगाल) जा रहे थे. एनएच 327ई पर भेलागुड़ी पुल के समीप घना कुहासा होने के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दिया, जिससे वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप वैन सड़क किनारे लगे लोहे के खंभे से टकराने के बाद करीब 10–15 मीटर दूर जाकर पलट गयी.

उन्होंने बताया कि किसी तरह दोनों लोग वैन से बाहर निकल ही रहे थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक ट्रक ने दुर्घटनाग्रस्त वैन में फिर से ठोकर मार दी, जिससे दोनों की जान बाल-बाल बची. हादसे के बाद चालक और घायल मदद की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों की संवेदनहीनता सामने आ गयी. चालक के अनुसार, घायलों का हालचाल पूछने के बजाय भीड़ ने वैन से मटर की बोरियां उठानी शुरू कर दी और देखते ही देखते करीब 28 से 30 बोरी मटर गायब कर दी गयी. इस घटना से इलाके में आक्रोश और चर्चा का माहौल बना हुआ है.

इधर, सूचना मिलते ही सुखानी पुलिस मौके पर पहुंची व दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को घटनास्थल से उठाकर अपनी अभिरक्षा में ले लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मनु कुमारी ने बताया कि पीड़ितों की ओर से मटर की बोरियां गायब होने को लेकर अब तक थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गयी है. दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अभिरक्षा में रखकर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

The post सड़क हादसे में घायल तड़पते रहे, ग्रामीणों ने मटर की बोरियां लूटीं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top