– आजमनगर थाना में दिया लिखित आवेदन आजमनगर थाना क्षेत्र के महेशपुर पंचायत के भरत चौक के निकट आगामी रामनवमी की तैयारियों में जुटे बजरंग दल के कार्यकर्ता पिछले दिनों भरत चौक से मलिकपुर निमौल के तरफ़ जा रही तेज़ रफ़्तार से वाहन के टक्कर से सुबोध यादव ज़ख़्मी हो गया. एक हाथ भी टूट गया. इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. बजरंग दल के कार्यकर्ता आजमनगर थाना पहुंचकर अज्ञात वाहन के विरुद्ध आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. सुबोध यादव, निरंजन सिंह, गिरधारी कुमार सिंह, विशाल कुमार सिंह, विक्की यादव, कालेश्वर शर्मा, चंदन शाह, कृष्णा कुमार सिंह, विष्णु सिंह, प्रभु शंकर भगत कार्यकर्ताओं ने थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से चल रही वाहनों पर प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. कई ऐसे वाहन चालक हैं जो नाबालिग के अलावा बिना लाइसेंस के वाहन चलाते हैं. ऐसे चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि सुबोध यादव के द्वारा अज्ञात वाहन के विरुद्ध आवेदन दिया गया है. जांच की जा रही है. आगे की कार्रवाई जारी है.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post सड़क हादसे में घायल, थाना में दिया आवेदन appeared first on Naya Vichar.