Hot News

सड़क हादसे में जख्मी किशोर की मौत, घर में कोहराम

आरा.

तरारी प्रखंड के सिकरहटा थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में जख्मी किशोर की मौत हो गयी. इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार मृत किशोर सिकरहटा थाना क्षेत्र के चंदा गांव निवासी स्व. विजय पासवान का 13 वर्षीय पुत्र अभय कुमार है. वह वर्ग आठवीं का छात्र था. इधर, मृतक के चाचा रूपेश पासवान ने बताया कि मंगलवार की शाम वह साइकिल से अपने गांव से देव बाजार सब्जी खरीदने जा रहा था. उसी दौरान देव गांव स्थित चाचर पुल के समीप बाइक सवार ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. इसके बाद में मौजूद लोगों द्वारा उक्त बाइक सवार को पकड़ लिया गया. परिजन जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये, जहां से उसे चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया था. हालांकि परिजन उसे पटना नहीं ले जाकर उसका इलाज धनुपरा स्थित निजी अस्पताल में करा रहे थे. बुधवार की दोपहर जब उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, तो निजी अस्पताल द्वारा उसे पटना रेफर कर दिया गया. परिजन उसे पटना ले जाने की तैयारी में थे. तभी उसने दम तोड़ दिया. इसके पश्चात परिजन उसके शव को वापस सदर अस्पताल ले आये. सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृत छात्र के बड़े भाई अभिषेक कुमार का 8 मई को तिलक था. उसके घर में उसके भाई के तिलक व बारात की तैयारी कर रहे थे. पूरे घर में उसकी शादी को लेकर शादी के खुशियों का माहौल था. तभी उसकी मौत की समाचार मिलते ही घर के शादी का माहौल गम में तब्दील हो गया. उसका तिलक भी कैंसिल हो गया. बताया जाता है कि मृत छात्र अपने पांच भाई व बहन एक बहन में पांचवें स्थान पर था. मृत कि छात्र के परिवार में मां मीरा कुंअर व चार भाई अभिषेक, रजनीश, चुनचुन, उदय एवं एक बहन सरिता कुमारी है. घटना के बाद मृत छात्र के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां मीरा कुंअर एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सड़क हादसे में जख्मी किशोर की मौत, घर में कोहराम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top