फलका फलका प्रखंड क्षेत्र के महर्षि मेंही की कर्मभूमि भंगहा गांव में 11 व 12 फरवरी को आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बुधवार ग्राम वासियों के द्वारा सामुहिक ध्वजारोहण किया. एक दिवसीय सत्संग का भी आयोजन किया. ध्वाजारोहण को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा. आयोजन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि संतमत सत्संग कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सर्वप्रथम ध्वाजारोहण किया. स्वामी के द्वारा एक दिवसीय सत्संग का भी आयोजन किया. दिनों में आयोजित सत्संग को लेकर कमेटी के सदस्यों के द्वारा तैयारी शुरू कर दी गयी है. सत्संग के दौरान साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखा जायेगा. बाहर से आये श्रद्धालुओं को किसी प्रकार का कठिनाई न हो इसका पूरा ख्याल रखा जायेगा. बताया कि आयोजित इस सत्संग कार्यक्रम में हरिद्वार के संतमत के अंतराष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी सत्यानंद महाराज का पदार्पण भी होगा.
The post सत्संग कार्यक्रम को लेकर किया ध्वजारोहण appeared first on Naya Vichar.

