Hot News

सत्संग मंदिर के पीछे कचरे का अंबार, लोगों ने की सफाई की मांग

कोढ़ा. कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड पांच में स्थित सत्संग मंदिर के पीछे कचरे का अंबार जमा हो गया है. इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. क्षेत्र में बदबू व गंदगी के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन पूरी तरह चुप्पी साधे बैठा है. स्थानीय निवासी जुगनू कुमार ने बताया कि इस कचरे की समस्या को लेकर कई बार नगर पंचायत कार्यालय में लिखित और मौखिक शिकायत की गयी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी. उन्होंने बताया कि जमा हुए कचरे के कारण मच्छर, मक्खी और अन्य संक्रामक कीट उत्पन्न हो रहे हैं. जिससे डायरिया, डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है. ग्रामीणों की मांग कि है नगर पंचायत अविलंब सफाई अभियान चलाकर कचरे को हटाए और नियमित रूप से इस क्षेत्र में साफ-सफाई सुनिश्चित करें. साथ ही कचरा निष्पादन के लिए स्थायी समाधान निकाला जाये. ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति फिर न उत्पन्न हो.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सत्संग मंदिर के पीछे कचरे का अंबार, लोगों ने की सफाई की मांग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top