Nishant Kumar JDU: बिहार की नेतृत्व में नई शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की सदस्यता ग्रहण कर ली. पटना स्थित जदयू कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने आधिकारिक तौर पर पार्टी जॉइन की. इस मौके पर पार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
पार्टी में शामिल होने के बाद सबसे पहले क्या किया
जदयू में शामिल होने के बाद निशांत कुमार सबसे पहले पटना के महावीर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. इसके बाद वे हाईकोर्ट के पास स्थित मजार भी पहुंचे और वहां चादर चढ़ाई. बताया जाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अक्सर इस मजार पर जाते रहे हैं.
क्या बोले निशांत
पार्टी की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा कि जदयू एक परिवार की तरह है और सभी लोग मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता नीतीश कुमार ने बिहार के लिए जो काम किए हैं, उन्हें आगे भी जारी रखने की कोशिश करेंगे.
PATNA BREAKING
पिता नीतीश कुमार के नक्शे-कदम पर निशांत.
JDU की सदस्यता लेने के बाद पहले पटना के महावीर मंदिर में की पूजा, फिर हाईकोर्ट मजार पहुंचे निशांत कुमार. मजार पर चादर चढ़ाकर की दुआ. नीतीश कुमार भी अक्सर यहां मत्था टेकने आते रहे हैं.#NishantKumar #NitishKumar #Patna… pic.twitter.com/HKTX41AgB5
— Naya Vichar (@prabhatkhabar) March 8, 2026
बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें
पिता के निर्णय को निजी बताया
निशांत ने कहा कि उनके पिता ने राज्यसभा जाने का जो फैसला लिया है, वह उनका निजी निर्णय है और वे उसका पूरा सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि वे अपने पिता के मार्गदर्शन में काम करेंगे और बिहार में हुए विकास के कामों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे.
इस कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, बिजेंद्र यादव और रामनाथ ठाकुर समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. निशांत कुमार के नेतृत्व में आने की चर्चा लंबे समय से चल रही थी. पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भी चाहते थे कि वे सक्रिय नेतृत्व में आएं.
जदयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया. इस दौरान जय नीतीश-जय निशांत और निशांत हैं तो निश्चिंत हैं जैसे नारे भी लगाए गए. कार्यालय के बाहर और आसपास उनकी तस्वीरों वाले कई पोस्टर और बैनर लगाए गए थे.
इसे भी पढ़ें: बिहार में 30-40 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, 15 से ज्यादा जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
नीतीश के निशांत की नेतृत्व में एंट्री, पप्पू यादव बोले- विरासत बचाने में होंगे कामयाब
The post सदस्यता ली, मंदिर में टेका मत्था और मजार पर चढ़ाई चादर, ऐसे सियासत के मैदान में उतरे निशांत कुमार appeared first on Naya Vichar.

