Hot News

सनी देओल से पुराना हिसाब चुकता करेंगे अक्षय कुमार, ‘जाट’ पर गिरेगा ‘केसरी 2’ का कहर, हिल जाएगा बॉक्स ऑफिस

सनी देओल की फिल्म जाट इस समय सिनेमाघरों में चल रही है और यह 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी. लेकिन यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. हालांकि फिल्म उतने खास नंबर्स बटोर नहीं पाई, लेकिन इसकी चर्चा खूब हो रही है. फिल्म ने सिकंदर को पीछे छोड़ दिया. फिल्म ने अबतक 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. इस बीच मेकर्स ने जाट 2 को लेकर अनाउंसमेंट कर दी है. आने वाले दिनों में जाट के लिए हालात और भी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं. इसकी वजह यह है कि अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 आज रिलीज हो गई है. यह फिल्म अक्षय के लिए एक अच्छा मौका है, जिससे वह करीब दो साल पुरानी टक्कर का जवाब सनी देओल को दे सकते हैं.

एक ही हफ्ते में गदर 2 ने ओएमजी 2 को छोड़ दिया था पीछे

2023 में सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार की ओएमजी 2 एक ही दिन रिलीज हुई थी. दोनों फिल्में 11 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरीं, लेकिन गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखा. इसकी जबरदस्त कमाई ने ओएमजी 2 को काफी पीछे छोड़ दिया. उस समय दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर थी, लेकिन सनी देओल की फिल्म ने अक्षय की रिलीज को काफी नुकसान पहुंचाया था. ओएमजी 2 ने पहले दिन 10 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था, जबकि गदर 2 ने ओपनिंग डे पर 40.1 करोड़ रुपये कमा लिए थे. पहले हफ्ते में अक्षय, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर फिल्म ने 85-05 करोड़ का कलेक्शन किया. तो दूसरी तरफ अक्षय की मूवी ने पहले ही हफ्ते में 284.63 करोड़ की कमाई कर ली.

अब बॉक्स ऑफिस पर कौन बनेगा किंग?

जाट और केसरी 2 की रिलीज के बीच करीब 8 दिन का अंतर है, लेकिन इसे सीधा टकराव नहीं कहा जा सकता. फिर भी अक्षय कुमार की फिल्म सनी देओल की जाट के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है. अगर केसरी 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती है, तो इसका सीधा असर जाट पर पड़ सकता है. केसरी 2 की रिलीज की वजह से हिंदी भाषी क्षेत्रों में जाट के शो और स्क्रीन की संख्या कम हो सकती है. साथ ही, एक बड़ा नया विकल्प उपलब्ध होने की वजह से कई दर्शक जाट की जगह केसरी 2 देखना पसंद कर सकते हैं. इस तरह अक्षय को दो साल पहले का हिसाब चुकता करने का मौका मिल सकता है, जब सनी देओल की फिल्म ने उनके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को प्रभावित किया था. हालांकि, असली नतीजा तो दोनों फिल्मों के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा.

यहां पढ़ें-  Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित के जाते ही रूही को KISS करेगा अरमान, फील करेगी वह स्पेशल कनेक्शन

The post सनी देओल से पुराना हिसाब चुकता करेंगे अक्षय कुमार, ‘जाट’ पर गिरेगा ‘केसरी 2’ का कहर, हिल जाएगा बॉक्स ऑफिस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top