Hot News

सप्ताहिक जांच व क्विज परीक्षा के सफल बच्चों को डीएम ने किया सम्मानित

पूर्ण तन्मयता से पढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित सहरसा. बिहार शिक्षा परियोजना के तहत कक्षा छह से कक्षा 12 तक के बच्चों का साप्ताहिक जांच परीक्षा व क्विज परीक्षा को लेकर जिला स्कूल सभागार में गुरुवार को जिलास्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी. जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने प्रशस्ति पत्र व पारितोषिक पाठ्य सामग्री प्रदान की. प्रशासनी विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था में गुणात्मक सुधार को लेकर निरंतर जारी प्रयासों के तहत जिलाधिकारी के निदेशानुसार कक्षा छह से कक्षा 12 तक साप्ताहिक जांच परीक्षा व क्विज परीक्षा की शुरुआत की गयी है. साथ ही जांच परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की पुरस्कृत करने की व्यवस्था की गयी है. जिलाधिकारी ने इस दौरान सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की व उनको पूर्ण तन्मयता से पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र, एडीपीसी, संभाग प्रभारी बालकृष्ण कश्यप, शिक्षक आनंद कुमार झा सहित अन्य मौजूद थे.

The post सप्ताहिक जांच व क्विज परीक्षा के सफल बच्चों को डीएम ने किया सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top