Hot News

सफलता, आत्मविश्वास और जीवन बदल देने वाले स्वामी विवेकानंद के 15 अनमोल विचार

Swami Vivekananda Quotes in Hindi: स्वामी विवेकानंद आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत माने जाते हैं. उनके विचार आत्मविश्वास, लक्ष्य, आध्यात्म और कर्म की शक्ति को जगाने वाले हैं. स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को उठने, जागने और अपने उद्देश्य के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया. अगर आप जीवन में मोटिवेशन, सफलता और मानसिक मजबूती चाहते हैं, तो उनके ये अनमोल विचार आपके सोचने का नजरिया बदल सकते हैं. पढ़िए स्वामी विवेकानंद के 15 सर्वश्रेष्ठ प्रेरक विचार.

Swami Vivekananda Quotes in Hindi: स्वामी विवेकानंद के 15 अनमोल विचार

Swami Vivekananda Quotes in Hindi: स्वामी विवेकानंद के 15 अनमोल विचार
स्वामी विवेकानंद

1. उस व्यक्ति ने अमरत्व प्राप्त कर लिया है, जो किसी सांसारिक वस्तु से व्याकुल नहीं होता.

2. उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाये.

3. उठो मेरे शेरो, इस भ्रम को मिटा दो कि तुम निर्बल हो. तुम एक अमर आत्मा हो, स्वच्छंद जीव हो, धन्य हो, सनातन हो. तुम तत्व नहीं हो, ना ही शरीर हो – तत्व तुम्हारा सेवक है.

4. ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं. हम ही अपनी आँखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है.

5. जिस तरह विभिन्न स्रोतों से निकली धाराएँ समुद्र में मिल जाती हैं, उसी प्रकार मनुष्य द्वारा चुना हर मार्ग अंततः भगवान तक जाता है.

6. हम जितना ज्यादा बाहर जाकर दूसरों का भला करते हैं, हमारा हृदय उतना ही शुद्ध होता है और परमात्मा उसमें बसते हैं.

7. किसी की निंदा मत करें. अगर मदद कर सकते हैं तो हाथ बढ़ाइए, नहीं तो आशीर्वाद दीजिए और उन्हें उनके मार्ग पर जाने दीजिए.

8. कभी मत सोचिए कि आत्मा के लिए कुछ असंभव है. यही सबसे बड़ा पाप है – खुद को या दूसरों को निर्बल कहना.

9. अगर धन दूसरों की भलाई में काम आए तो उसका मूल्य है, अन्यथा वह बुराई का ढेर है.

10. हम वही हैं जो हमारी सोच ने हमें बनाया है. इसलिए ध्यान रखिए कि आप क्या सोचते हैं. विचार दूर तक यात्रा करते हैं.

11. जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते, तब तक आप भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते.

12. सत्य को हजार तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सत्य ही होगा.

13. विश्व एक व्यायामशाला है, जहाँ हम खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं.

14. बाहरी स्वभाव केवल अंदरूनी स्वभाव का बड़ा रूप है.

15. एक विचार लो और उसे अपना जीवन बना लो – उसके बारे में सोचो, सपने देखो, जियो. शरीर और मन के हर हिस्से को उसी विचार में डूब जाने दो – यही सफलता का मार्ग है.

यह भी पढ़ें: Gautam Buddha Quotes in Hindi: गौतम बुद्ध के 30 विचार जो दुख, क्रोध और चिंता से दिलाएंगे मुक्ति

यह भी पढ़ें: Veer Savarkar Quotes: वीर सावरकर के 20 विचार जो बदल सकते हैं आपकी सोच

यह भी पढ़ें: Charlie Chaplin Quotes: हंसी के बिना जीवन का कोई अर्थ नहीं है- चार्ली चैपलिन के 20 अनमोल विचार

The post सफलता, आत्मविश्वास और जीवन बदल देने वाले स्वामी विवेकानंद के 15 अनमोल विचार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top