पूर्णिया. विधायक विजय खेमका ने पीयू के तहत आने वाले अंगीभूत, गैर अंगीभूत एवं डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए छात्रावास निर्माण कीजरुरत बतायी है और इसके लिए विधानसभा के चलते बजट सत्र में निवेदन किया है. उन्होंने शहर के वार्ड 45 में मुख्य सड़क से फौजी विक्रम सिंह के घर तक सड़क नाला निर्माण की याचिका भी सदन में दी. विधायक श्री खेमका ने पूर्णिया सहित पूरे प्रदेश के विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत संविदा पर कार्यरत प्रखंड साधन सेवी एवं जिला साधन सेवी को अन्य संविदा सेवा पद नियुक्त कर्मियों के अनुरूप सेवा लाभ देने का ध्यानाकर्षण सभापति को दिया. श्री खेमका ने पूर्णिया में दो हजार सीट की क्षमता वाले अटल कला भवन निर्माण का पत्र कला संस्कृति मंत्री को तथा ईस्ट ब्लॉक अंतर्गत हरदा हाट एवं गौरा सपनी हाट में मूलभूत सुविधा बहाल करने का पत्र राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री को दिया. विधायक श्री खेमका ने पूर्णिया नगर निगम में सिवरेज नेटवर्क योजना की स्वीकृति एवं स्ट्रॉम डैनेज वाटर सिस्टम के लिए राशि आवंटित करने का पत्र नगर विकास एवं आवास मंत्री को दिया.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post सभी काॅलेजों में हो छात्रावास का निर्माण : खेमका appeared first on Naya Vichar.