नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के झखरा गांव की प्रतिभाशाली छात्रा चंदा कुमारी ने साइंस संकाय में जिले में दूसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चंदा, रमेश कुमार झा की पुत्री हैं, जो दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि उनकी मां एक गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद चंदा ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।
चंदा ने बताया कि उसकी सफलता का श्रेय उसके माता-पिता और शिक्षकों को जाता है, जिन्होंने हर परिस्थिति में उसका साथ दिया। उसने कहा कि उसका लक्ष्य आगे चलकर इंजीनियर बनना है, ताकि वह अपने परिवार और समाज के लिए कुछ कर सके।
ग्रामीण परिवेश में रहकर पढ़ाई करना आसान नहीं होता, लेकिन चंदा ने कठिनाइयों को अपने हौसले के आगे टिकने नहीं दिया। उसकी इस उपलब्धि से गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने चंदा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।