Hot News

समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर हादसा, सिंघिया घाट स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौ’त

सीएसपी सेंटर चलाता था युवक , छह माह का बच्चा हुआ अनाथ

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – समस्तीपुर खगड़िया रेलखंड पर सिंघिया घाट रेलवे स्टेशन से करीब 1 किलोमीटर पूरब ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई । वही जीआरपी ने घटना की सूचना जीआरपी रेल थाना हसनपुर को दी मृत युवक के पास से मिले पहचान पत्र और कुछ कागजात से उसकी पहचान हो पाई इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की ।मृतक की पहचान रोसरा थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर वार्ड शाह निवासी सरवन कुमार के रूप में हुई है जो रोसरा बाजार में सीएसपी सेंटर चलता था वह कल समस्तीपुर से रोसरा ट्रेन से जा रहा था इस दौरान सिंघिया स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरने के दौरान कटकर उसकी मौत हो गई । मृतक के भाई सूरज शर्मा का बताना है कि हम लोग दो भाई हैं । मृतक रोसरा बाजार स्थित सीएसपी सेंटर चलाते हैं । कल कुछ सामान लाने के लिए समस्तीपुर गए थे । लेकिन शाम में एक फोन आया और बताया गया कि आपका भाई ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई है इस सूचना पर गए हम लोगों ने शव की पहचान की है और पुलिस ने शव को समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया है । मेरे भाई की शादी 2022 में हुई थी जिसे एक 6 महीने का बच्चा है ।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top