नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– ठंड तथा कोहरे वाले मौसम में ट्रेन संचालन की चुनौतियों को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल द्वारा विंटर सेफ्टी के सभी उपायों को अपनाते हुए ‘विंटर सेफ्टी / फॉग सेफ्टी ड्राइव’ मिशन मोड में शुरू कर दिया गया है। जिसका उद्देश्य ठंड में भी ट्रेनों का संचालन सुरक्षित, नियंत्रित तथा निर्बाध रूप से सुनिश्चित करना है।
इंजीनियरिंग एवं ट्रैक सुरक्षा
कोहरा एवं ठंड के मौसम में नई चुनौतियों को लेकर रेलवे प्रशासन मिशन मोड में फॉग सेफ्टी ड्राइव चला रहा है ताकि इस मौसम में ट्रेनों का चालन सुरक्षित एवं स्वीकृत गति से हो सके।
ठंड के कारण तापमान में गिरावट को देखते हुए प्वाइंट्स और क्रॉसिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इंजीनियरिंग विभाग द्वारा सभी प्वाइंट्स एवं क्रॉसिंग की विशेष जांच की जा रही है।
सभी महत्वपूर्ण लोकेशन, ब्रिज एवं कल्वर्ट की निरीक्षण
की जा रही है।
इस क्रम में पथ एवं पुल निरीक्षण की आवृत्ति भी बढ़ाई गई है।
प्वाइंट्स पर आवश्यक लुब्रिकेशन किया जा रहा है।
सिग्नल एवं दूरसंचार
सिग्नल विभाग द्वारा सभी सिग्नलिंग उपकरणों, केबल, कलर लाइट सिग्नल और इंटरलॉकिंग सिस्टम की जांच की जा रही है।
सभी प्वाइंट्स एवं सिग्नलिंग उपकरणों की जांच की जा रही है।
पेट्रोलिंग एवं सुरक्षा तैयारियाँ
रात में पेट्रोलिंग के लिए सभी उपकरण तैयार रखे गए हैं।
क्रू एवं ट्रैफिक संचालन
क्रू एवं ट्रैफिक विभाग को फॉग पैटर्न के अनुसार चलने के निर्देश दिए गए हैं।
कोहरे की स्थिति में रनिंग स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विभागीय समन्वय
इंजीनियरिंग, सिग्नल, दूरसंचार, क्रू, ट्रैफिक, कमर्शियल एवं आरपीएफ विभागों द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
समस्तीपुर मंडल द्वारा अतिरिक्त विंटर सेफ्टी उपाय
ऊपर दिए गए उपायों के अतिरिक्त समस्तीपुर मंडल ने ठंड और कोहरे के समय ट्रेन संचालन को और अधिक सुरक्षित बनाने हेतु निम्नलिखित व्यवस्थाएँ भी की हैं—
1. फॉग सेफ्टी डिवाइस (FSD) का उपयोग
सभी लोको पायलटों को FSD उपलब्ध कराया गया है ताकि कम विज़िबिलिटी में भी सिग्नल लॉस या जोखिम न्यूनतम रहे।
2. स्पीड रेस्ट्रिक्शन का पालन
कोहरे की तीव्रता के अनुसार ट्रेन चालकों को निर्धारित फॉग स्पीड में ट्रेन चलाने के निर्देश।
3. क्रू-लॉबी में विशेष सुरक्षा संवाद
सभी रनिंग स्टाफ के लिए नियमित सुरक्षा मीटिंग एवं शीतकालीन रिफ्रेशर ब्रीफिंग आयोजित की जा रही है।
4. विद्युत एवं ओएचई निरीक्षण
शीतलहर में तारों व फिटिंग्स की मजबूती जांचने हेतु OHE टीमों द्वारा अतिरिक्त पेट्रोलिंग और निरीक्षण।
5. स्टेशन स्तर पर तैयारियाँ
प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों हेतु आवश्यक सुविधाओं—प्रतीक्षालय, लाइटिंग, अनाउंसमेंट—की निगरानी बढ़ाई गई है।
कोहरे से संभावित विलंब की सूचनाएँ समय-समय पर प्रसारित की जाएँगी।
इस संबंध में समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा—
“ठंड और कोहरे के मौसम में यात्रियों की सुरक्षा समस्तीपुर मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विंटर सेफ्टी के सभी उपायों को लागू करते हुए मंडल के सभी विभाग मिशन मोड में कार्य कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद ट्रेन सेवाएँ सुरक्षित, विश्वसनीय और सुचारु रूप से संचालित हों।”

