Hot News

समस्तीपुर में पानी की किल्लत को लेकर महादलितों का फूटा गुस्सा,पांच घंटा दरभंगा रोसड़ा कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग किया जाम, 35 हजार लोग जल संकट से है प्रभावित

नया विचार समस्तीपुर- समस्तीपुर जिले के सिंघिया नगर पंचायत में भीषण गर्मी और लगातार जारी पानी की किल्लत को लेकर रविवार को सिंघिया नगर पंचायत अंतर्गत महादलित समुदाय के लोगों ने दरभंगा-रोसड़ा-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग को सिंघिया बाजार के समीप जाम कर दिया। तीन घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सिंघिया नगर पंचायत के गठन के बाद से ही यहां पानी की समस्या बनी हुई है। खासकर गर्मी के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों ने बताया कि उन्होंने 10 दिन पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी और स्थानीय थाना को आवेदन दिया गया था कि यदि पेयजल संकट का समाधान नहीं हुआ, तो वे सड़क जाम करेंगे।बताते चले कि करीब 35 हजार की आबादी वाले सिंघिया नगर पंचायत क्षेत्र में नल-जल योजना पिछले तीन वर्षों से बंद पड़ी है। 2022 में योजना शुरू होने के बाद भी लोगों को एक दिन भी लाभ नहीं मिला। वर्तमान में लोग एकमात्र सार्वजनिक चापाकल पर निर्भर हैं, जिससे पानी की आपूर्ति बेहद सीमित हो जाती है।

मुख्य पार्षद और कार्यपालक पदाधिकारी पर लापरवाही का आरोप

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मुख्य पार्षद मिंकू कुमारी और कार्यपालक पदाधिकारी प्रिंस कुमार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया।जाम कर रहे लोगों ने समस्तीपुर जिलाधिकारी से सिंघिया नगर पंचायत की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक पेयजल व्यवस्था दुरुस्त नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा।5 घंटे बाद सिंघिया थानाध्यक्ष राज किशोर राम के आश्वासन के बाद हटा जाम ।कार्यपालक अभियंता प्रिंस कुमार ने कहा जल्द ही जलापूर्ति का काम शुरू किया जाएगा

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top