Hot News

समस्तीपुर में पिंक स्कूटी रैली से गूँजा मतदाता जागरूकता का संदेश

गुलाबी परिधान में स्कूटी पर निकली स्त्री सेविकाएँ ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश 

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान तेज हो गया है। इस क्रम में गुरुवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता भव्य पिंक स्कूटी रैली निकाली गई। उप विकास आयुक्त शैलजा पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल स्त्री पर्यवेक्षिका एवं सेविकाएँ गुलाबी परिधान में स्कूटी पर सवार थीं। स्कूटी पर सजे हुए स्लोगन और हाथों में लिए गए बैनर लोगों का ध्यान खींच रहे थे। पूरे शहर में ” वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना हैं” “मतदान है हमारा अधिकार”, “पहले मतदान, फिर जलपान”, “लोकतंत्र को मजबूत बनाएँ, वोट ज़रूर डालें” जैसे नारों की गूंज सुनाई दी। अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। स्त्रीओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में जागरूकता का व्यापक संदेश जाएगा। एनडीसी सह डीपीआरओ रजनीश कुमार, डीपीओ आईसीडीएस सुनिता, सहित सभी प्रखंडों के बाल विकास पदाधिकारी रैली में मौजूद थे। उनका कहना था कि स्त्री सेविकाओं की यह पहल आने वाले चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने में सहायक साबित होगी।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top