Hot News

समस्तीपुर समाहरणालय सभागार में निर्वाचन कार्य को लेकर सेक्टर पदाधिकारी को दिया कई आवश्यक निर्देश

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन की तैयारी को लेकर आज दिनांक 01.09.2025 को समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में 133-समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र एवं 136-सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री शैलजा पांडे, उप विकास आयुक्त समस्तीपुर सह निर्वाची पदाधिकारी, समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र ने की।

इस अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी सह बंदोबस्त पदाधिकारी श्री विजय कुमार, सरायरंजन विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री प्रवीण कुमार, प्रशिक्षण प्रदान करने वाले मास्टर ट्रेनर एवं दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी सेक्टर पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान निर्वाचन कार्य में सेक्टर पदाधिकारियों की भूमिका, दायित्व एवं निर्वाचन से संबंधित विधि-विधान की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त सभी सेक्टर पदाधिकारी को लगातार संबंधित बूथ का भ्रमण करने एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top