Hot News

समस्तीपुर–सहरसा मेमू पैसेंजर में ब्रेक बाइंडिंग की तकनीकी खराबी उत्पन्न होने के कारण गाड़ियों का रद्दीकरण एवं आंशिक समापन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत गाड़ी संख्या 63348 समस्तीपुर– सहरसा मेमू पैसेंजर में ब्रेक बाइंडिंग की गंभीर तकनीकी खराबी उत्पन्न होने के कारण गाड़ियों के परिचालन पर प्रभाव पड़ा है।

दिनांक 16 जनवरी 2026 को भगवानपुर देसूआ एवं अंगार घाट स्टेशनों के बीच यह तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई, जिसके कारण संबंधित रेक अगली सेवा के लिए उपयोग में लाने योग्य नहीं रह गया।

उक्त कारणों से यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित परिचालनिक परिवर्तन किए गए हैं:

रद्द की गई गाड़ियाँ (17 जनवरी 2026):

1. गाड़ी संख्या 63375 सहरसा–सुपौल मेमू पैसेंजर

2. गाड़ी संख्या 63376 सुपौल–सहरसा मेमू पैसेंजर

3. गाड़ी संख्या 63343 सहरसा–समस्तीपुर मेमू पैसेंजर

शॉर्ट टर्मिनेशन (16 जनवरी 2026):

गाड़ी संख्या 63348 समस्तीपुर–सहरसा मेमू पैसेंजर को अंगार घाट स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त किया गया।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top