Hot News

समस्तीपुर – हसनपुर रोड रेल खंड के अंगार घाट–भगवानपुर देसुआ स्टेशनों के मध्य ट्रेन संख्या 63348 के एक्सल लॉक हो जाने के कारण परिचालन प्रभावित

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – हसनपुर रोड रेलखंड के अंगार घाट एवं भगवानपुर देसुआ स्टेशनों के मध्य किलोमीटर संख्या 75/3 पर ट्रेन संख्या 63348 के गार्ड ब्रेक वैन संख्या 198732 में तकनीकी खराबी उत्पन्न होने के कारण गाड़ी का परिचालन आज दोपहर से प्रभावित हुआ था। ब्रेक वैन में मोटर समस्या (एक्सल लॉक होने के कारण पहिया घूमने की स्थिति) पाई गई, जिसके कारण ट्रेन को मौके पर ही रोका गया।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (ART) को मौके पर भेजा गया, जिसने घटनास्थल पर पहुंचते ही कार्य शुरू कर दिया। कैरिज एवं वैगन (C&W) स्टाफ तथा मंडल के यांत्रिक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर उपस्थित होकर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटे हुए थे। तकनीकी समस्या के शीघ्र समाधान हेतु अंडर-बॉगी ट्रॉली एडजस्टमेंट के माध्यम से आवश्यक सुधारात्मक कार्य गया।फलस्वरूप रिकार्ड समय मे इसे ठीक करते हुए लाइन को क्लियर किया गया।

उक्त खंड में अप लाइन अवरुद्ध होने के कारण परिचालन प्रबंधन के तहत यात्रियों की सुविधा एवं ट्रेनों की समयबद्धता बनाए रखने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 20503 (राजधानी एक्सप्रेस) को बरौनी जंक्शन होते हुए समस्तीपुर के रास्ते डाइवर्ट किया गया है।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top