Hot News

समाज ने किया हुक्का-पानी बंद

पत्थलगड्डा. पत्थलगड्डा की एक स्त्री राधिका देवी (पति-रंजीत मिस्त्री) ने गांव के कुछ लोगों पर हुक्का पानी बंद कराने का आरोप लगाते हुए प्रखंड प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी है. स्त्री ने आवेदन देते हुए कहा है कि गांव के राजेंद्र प्रसाद उर्फ राजू, रूद्रनाथ दांगी, विनय दांगी आदि ने मुहल्ले के सभी दुकानदारों से उसे खाद्य सामग्री समेत किसी भी सामान को देने से मना कर दिया है. वहीं सामान देने पर दुकानदारों को गांव से बाहर कर देने की धमकी दी गयी है. पीड़िता के अनुसार उसके शिशु को चेचक हो गया था. वह पास की दुकान से सामान लाने गयी, तो दुकानदार ने सामान देने से मना कर दिया. दवा व खाद्य सामग्री नहीं मिलने से वह काफी परेशान है. स्त्री के अनुसार उसे पीएम आवास मिला है, लेकिन मजदूर व मिस्त्री ने कार्य करने से मना कर दिया है. ऐसे में वह घर में घुट-घुटकर जिंदगी जी रही है. यदि उसे न्याय नहीं मिला, तो वह आत्मदाह करने पर को विवश हो जायेगी. वहीं राजेंद्र उर्फ राजू ने कहा कि पंचायत के माध्यम से उसका सामाजिक बहिष्कार किया गया है. उस पर लगाया गया आरोप निराधार है. अन्य ने भी स्त्री के आरोप को गलत कहा है. इधर, मुखिया राधिका देवी ने कहा कि मामला काफी गंभीर है. मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है. बीडीओ व थाना प्रभारी ने कहा बीडीओ सह सीओ उदल राम व थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है. मामले की छानबीन की जा रही है. घटना सही पाये जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post समाज ने किया हुक्का-पानी बंद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top