Hot News

समाहरणालय में वीर शहीदों को किया गया याद

जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में हिंदुस्तान के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस मनाया गया. उपविकास आयुक्त निरंजन कुमार ने अध्यक्षता की. दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. डीडीसी ने कहा कि देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वालों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है. कहा कि देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के लिए उनके आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है. उन्होंने सभी को महापुरुषों के दिखाए मार्ग का अनुसरण करने की अपील की. मौके पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ आदि मौजूद रहे.

The post समाहरणालय में वीर शहीदों को किया गया याद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top